बेगुसराय ई रिक्शा पलटने से एक यात्री की मौत, एक बच्चा घायल,जमकर बवाल

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा

बेगूसराय के बलिया में प्लाई बोर्ड लकड़ी लोड ई-रिक्शा पलटने से एक राहगीर की मौत हो गई। वहीं घटना में मृतक के साथ जा रहे एक बच्चा चोटिल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया स्टेशन रोड के समीप की है। मृतक की पहचान खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवका निवासी भुवनेश्वर पासवान 55 वर्ष के रूप में की गई है । घटना सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड में एक व्यक्ति पैदल जा रहे थे। इस दौरान प्लाई लदा हुआ ई-रिक्शा सर पर पलटने से उनकी मौत हो गई। बच्चा को मामूली चोट लगी है,बच्चा सुरक्षित है। बलिया थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत पहुंची। मामले की छानबीन की जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि भुवनेश्वर पासवान का पुत्रवधू का इलाज बलिया के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां वह अपने पुत्रवधू से मिलने के लिए आए थे। वापस लौटने के दौरान मौत हुई है। इस घटना में भुवनेश्वर पासवान का 2 वर्षीय पोता करण कुमार चोटिल हो गया है। ई रिक्शा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और ई रिक्शा कि चालक को पुलिस तलाश में जुट गई है।

बाइट:- प्रत्यक्षदर्शी

Join us on:

Leave a Comment