बेगूसराय-अयोध्या के लिए रवाना किया गंगा डेरी से 300 टीन घी और मिष्ठान से लदा रथ!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय गंगा डेरी के निर्देश अखिलेश कुमार सिंह ने रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा में होने वाले यज्ञ के लिए तीन सौ टीन घी और और मिष्ठान से लादा हुआ रथ को रवाना किया है। इस मौके पर आरएसएस के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख राज कुमार मताले को रथ सौंपा गया गया है इस मौके पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ लल्लू बाबू, विधायक सुरेंद्र मेहता,कुंदन कुमार मौजूद थे। दरअसल अयोध्या श्रीधाम में भगवान श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठापन यज्ञ के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्दारा गंगा डेयरी के सौजन्य से 300 टीन अमृत ब्रांड घी, 51 दउरा मिष्ठान, फल व दही से लदा रथ को रवाना किया गया। गंगा डेयरी प्रांगण में आयोजित एक समारोह में आरएसएस के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख राज कुमार मताले को ध्वज देकर रथ सौंपा गया। रथ को फूल माला से सजाया गया था। भक्ति रस व राष्ट्रप्रेम से सराबोर गीतों में पूरा परिसर गूंज रहा था। इस मौके पर गंगा डेयरी प्रांगण में आयोजित इस समारोह में गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लल्लू बाबू, आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख राजाराम,जिला प्रचारक जीतेश, विधायक सुरेंद्र मेहता, विधायक कुंदन कुमार, आरएसएस के विचार परिवार के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत गंगा डेयरी के निदेशक अखिलेश कुमार ने किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि भगवान श्रीराम लला मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। उनकी इच्छा थी कि भगवान श्रीराम के भोग में उनका घी लगे। वर्षों पुरानी इच्छा आज पूरी हो गई। गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लल्लू बाबू ने कहा कि श्रीराम लला के प्रतिष्ठापन से पूरे देश में हर्ष व्याप्त है। प्रभु कन- कन में बसे हैं। देशवासियों की श्रद्धा श्रीराम के प्रति है। उन्होंने कहा कि भगवान के भोग के लिए गंगा डेयरी ने बेगूसराय की ओर से अपने उत्पादों को समर्पित किया है, वह सराहनीय है। इस मौके पर विधान पार्षद सर्वेश कुमार के प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, गंगा ग्लोबल एमबीए काॅलेज के प्रिंसिपल सुधा झा, गंगा ग्लोबल बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नीरज कुमार के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस मौके पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे
लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण अधिक देर नहीं रुक सके। उन्होंने भी श्रीराम के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

बाइट: सुरेंद्र मेहता, भाजपा विधायक बछवारा

बाइट: अखिलेश कुमार सिंह , गंगा डेरी निदेशक

बाइट: अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ लल्लू बाबू,- गंगा समग्र राष्ट्रीय अध्यक्ष

बाइट: कुंदन कुमार, सदर विधायक

Join us on:

Leave a Comment