अररिया – पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट-मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाई में पुलिस को इन ठगों के पास से कई अवैध सामिग्री भी जब्त की है। इस बात की जानकारी एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि नगर थाना को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जीरो माइल के निकट मनोवर नगर, वार्ड नंबर 2 गय्यारी में मो फिरोज के लॉज में साईबर अपराध करने वाले कुछ लोग रह रहे हैं। और वहीं से साईबर अपराध कर लोगों के बैंक खाता, से पैसा उड़ा लेते हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष निर्मल यादवेंदु ने टीम गठित कर लॉज में छापामारी की। छापामारी में इलेक्ट्रोनिक डक्यूमेन्ट, विभिन बैंको का एटीएम, फर्जी, आईडी प्रूफ, फर्जी फिंगर प्रिंट, मोबाईल सेट तथा तीन आदमी का गिरफ्तारी किया गया। एसपी ने बताया कि ये सभी सातिर साइबर अपराधी हैं। ये लोग विभिन्न तरह के हथकंडा अपनाते हुए दूसरे के खाते से रूपया अपने वायलेट या अन्य अपने खाते में पैसा जमा कर लेते हैं। पुनः एटीएम या ट्रांसफर के माध्यम से खाता से पैसा निकालते हैं। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के बाद से ही सभी से पूछताछ किया जा रहा है कि अभीतक कितनी ठगी इनके द्वारा की गई है।
—गिरफ्तार अभियुक्त

होरेरा उर्फ सलमान उम्र-30 वर्ष पिता अखलाख, साकिन भेभरा, थाना-जोकीहाट, जिला अररिया। अबु बकर उम्र-31 वर्ष पिता मो.इसहाक, साकिन सुर्जापुर टोला, वार्ड नंबर 15, थाना- बैरगाछी ओपी, जिला अररिया। गुलजार आलम उम्र 23 वर्ष पिता सदरूद्दीन, साकिन बेलवा मिर्जाभाग, वार्ड वार्ड नंबर 3, थाना अररिया, जिला-अररिया।

फिंगर प्रिंट स्कैनर बिना तार लगा 08 पीस,
विभिन्न बैंको का अलग अलग नामों का 18 पीस एटीएम, थीन पेपर पर विभिन्न व्यक्तियों का फिंगर प्रिंट 29 पीस, 5 स्मार्ट मोबाईल सेट, मोबाईल कनेक्टर करने वाला कोड 4 पीस, फर्जी विभिन्न आईडी प्रूफ 5 पीस आरोपियों के पास से बरामद किया गया है।
बाइट – अशोक कुमार सिंह, एसपी, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment