मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत,3 हृदय रोगी बच्चों को डीएम ने ईलाज के लिए अहमदाबाद भेजा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत जांच में जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित मिले तीन बच्चों का जहानाबाद के जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय एवं सिविल सर्जन के द्वारा अहमदाबाद मे इलाज हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि सत्य साईं हृदय अस्पताल अहमदाबाद में चिकित्सकों द्वारा तीनों बच्चों का निशुल्क इलाज मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत किया जाएगा। अब तक जिला से कुल 34 बच्चों का सफल इलाज इस योजना के तहत कराया गया है। इस योजना में प्रखंड स्तर पर गठित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के टीम द्वारा माइक्रोप्लान के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्कूलों में जन्मजात बीमारियों का स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाया जाता है। जिसमें बाल हृदय रोग से ग्रसित तथा अन्य जन्मजात बीमारियों से पाए गए बच्चों का भी इलाज कराया जाता है। इस कार्यक्रम में शून्य से 18 साल की आयु वर्ग वाले सभी बच्चों का निशुल्क इलाज कराया जाता है। इस कार्यक्रम का अनुश्रवण जिला स्तर पर आरबीएस के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा किया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment