ठंड व कुहासे के कारण आधा दर्जन ट्रेन चल रही 8 से 15 घंटा लेट!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। इन दोनों शीत और कुहासा में काफी बढ़ोतरी हुआ है। इसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन प्रबंधक सरोज रंजन सिंह ने बताया कि कुहासा और शीतलहर के कारण आवागमन पर भी ब्रेक लग रहा है। इसका नतीजा यह है कि आधा दर्जन ट्रेन काफी विलंब से चल रही है। कोई ट्रेन 14 घंटा लेट चल रहा है तो कोई ट्रेन आधा घंटा लेट तो कोई ट्रेन 10 घंटा लेट चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भभुआ रोड रेलवे स्टेशन प्रबंधक श्री सिंह ने बताया कि 12358 महाबोधि नई दिल्ली गया एक्सप्रेस 14 घंटा लेट चल रही है। 12382 नई दिल्ली हावड़ा एक्सप्रेस 8 घंटा लेट चल रही है। 12988 अजमेर सियालदह एक्सप्रेस 10 घंटा लेट चल रही है। 12800 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नई दिल्ली पुरी 8 घंटा लेट चल रही है। 12312 कालका मेल हावड़ा एक्सप्रेस 7 घंटा लेट चल रही है। यह सभी ट्रेन डाउन लाइन की है। ट्रेनों के लेट से चलने के कारण यात्रा करने वाली यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

Join us on:

Leave a Comment