हिट एंड रन क़ानून के विरुद्ध जमुई में वाहन मालिकों व चालकों का जाम!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिले के ट्रक चालक एवं मालिकों के द्वारा नए कानून में सुधार नहीं करने पर दोबारा सभी जगह आज चक्का जाम किया है

– इस समय की सबसे बड़ी खबर जमुई से आ रही है जहां हिट एंड रन मामले में कड़ा कानून बनाने के विरोध में आज ट्रक चालकों ने सड़क पर उतरकर सिकंदरा नवादा मुख मार्ग के सड़क जाम करते हुए जताया अपना विरोध। कानून वापस लेने की कर रहे मांग ।
– दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा हिट एंड रन कानून में बड़ा बदलाव लाया गया। जिसके तहत अब दस साल तक की सजा का प्रावधान रखा गया । और इसी कानून के विरोध में देश व्यापी ट्रक बस मालिकों और चालकों ने सिकंदरा नवादा मुखमार को घंटे से किया हुआ है जाम । और अब ये जाम अपना उग्र रूप ले रहा है। ताजा मामला में। जिले के सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग के कई जगहों में ट्रक चालकों और मालिकों ने सड़को पे जगह जगह जाम कर और सड़कों पे आगजनी कर अपना विरुद्ध व्यक्त करते हुए कानून को वापस लेने की मांग कर रहे है । विरोध कर रहे लोगों ने बताया की यह कानून के तहत ट्रक चालकों के लिए काला कानून है ।घटना हो जाने के बाद 10 साल की सजा का प्रावधान है। हम 5 हजार रुपए की नौकरी करने वाले अगर जेल चले जायेगें तो हमारे परिवारवालों का क्या होगा । उसका भरण पोषण कैसे होगा ।क्या सरकार उसकी जिम्मेवारी उठाएगी । अगर नही तो इस काला कानून को जल्द वापस लिया जाए । अगर सरकार हमारी बात नही मनेगी तो ये जाम जारी रहेगा ।
बाइट – शिवानंद यादव ड्राइवर
बाइट – मोहम्मद हलीम चालक

वाइट -फंटूश सिंह चालक

वाइट -डब्लू यादव चालक

Join us on:

Leave a Comment