प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में अपराध मुक्त बनाने के लिए कई कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार के साथ भारी संख्या में हथियार भी जप्त किया:- एसपी योगेंद्र कुमार
बेगूसराय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने किया अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय निश्तप्रिया समेत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, लोक अभियोजक प्रभारी शामिल हुए।
बेगूसराय में अपराध मुक्त करने के लिए एसपी योगेंद्र कुमार लगातार क्राइम मीटिंग कर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं क्राइम मीटिंग के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हथियारों के विरूद्ध चलाये गए अभियान में 16 अवैध हथियार और 57 कारतूस जप्त गाया है। जनता दरबार में 585 लोगों की शिकायातों पर कार्रवाई की गयी। लूट की धटनाओं में कमी आयी। दिसम्बर माह में लूट-2, दंगा-शुन्य और हत्या-5 मामलें जिले में दर्ज हुआ है। दिसम्बर माह में 320 अपराधियों को जेल भेजा गया जिसमें 203 पेशेवर अपराधी हत्या, डकैती, लूट एवं अन्य काण्डों में थे वांछित। 31 ने कि आत्मसमर्पण। त्वरित विचारण के माध्यम से 3 कांडों में 4 को सजा दिलाई गयी। 2 अपराधी को आजीवन कारावास की कारावास की सजा हुई है। डबल मर्डर एवं डकैती की योजना विफल। जेल के अंदर से रची जा रही थी साजिश को पूरा गैंग हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय समेत अन्य जिलों में हुई कई वारदातों में अपराध स्वीकार किया है 2 लोडेड देशी पिस्टल, 3 लोडेड देशी कट्टा, 2 मैगजीन, 12 जिन्दा कारतूस और 3. से 5 किलोग्राम गाँजा जप्त किया गाय है। Top-10 लिस्ट में शामिल 3 लाख का ईनामी दुर्दांत कुख्यात अपराधी शशि ठाकुर को किया गया गिरफ्तार। पूर्व में इसके द्वारा समस्तीपुर एवं बेगूसराय में ज्वेलरी दुकान में डकैती करने के 5 कांडों में फिरार चल रहा था। फुलबड़िया थाना द्वारा रात्री में चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया गया यह गैंग डॉक्टर के घर, एक मोबाईल दुकान एवं बैक कैशियर के घर में चोरी कर चूका था। चोरी से 5 मोबाईल बरामद। नावकोठी थाना के पहसारा गॉव में हुई बम विस्फोट मामलें का 7 दिनों के अंदर उद्भेदन किया गाय। बम छुपा के रखने वाला शुभम कुमार को किया गया गिरफ्तार। गढ़पुरा थाना के बाबा हरिगृह धाम के काली मंदिर कैम्पस से दान पेटी तोड़कर पैसे की चोरी मामलें का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन किया गया है। माह दिसम्बर में 96 शराब के धंधे में लिप्त रहे लोगो का नाम गुण्डा पंजी में जल्द दर्ज कर गुण्डा परेड कराया जाएगा एल। बेगूसराय पुलिसके द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये गये महाअभियान में जिला के विभिन्न थानान्तर्गत कुल 4162 स्थानों पर छापेमारी की गई जिसमें 371 ली0 देशी एवं 4493.99 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। 44 भठठी धवस्त किया गया कुल 16,300 लीटर अर्द्धनिर्मित कच्चा शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया। मद्यनिषेध में 64 नये मामलें दर्ज। 136 को जेल भेजा गया कई वाहन जप्त किया गया। साहेबपुर कमाल थानान्तर्गत पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में जीप ड्राइवर ब्रजेश कुमार यादव अपहरण मामलें का 12 घंटे के अन्दर उद्भेदन। अपहरन करने में संलिप्त 02 लोगों को किया गया गिरफ्तार। अपहृत ड्राइवर को पूर्णिया जिला से किया गया सकुशल बरामद। नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गुड़ाकेश कुमार को किया गया इस पर पूर्व से ठगी करने का लम्बा आपराधिक इतिहास। कई बार जा चुका है जेल।
बलिया थानान्तर्गत शक्ति चौड़ा चौक के पास बड़ी आपराधिक घटना करने की योजना पुलिस टीम के द्वारा किया गया विफल। 2 देशी कट्टा, 28 जिन्दा कारतूस एवं 1 बोलेरो किया गया जप्त। 04 अपराधी किया गया गिरफ्तार।
बाइट:- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




