रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी पुलिस की गश्ती की खुली पोल,दो आभूषण दुकान का शटर काट 70 लाख की आभूषण चोरी,चोरों की करतूत हुई सीसीटीवी में कैद।
:__मोतिहारी पुलिस की गश्ती की खुली पोल ।बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए नगर थाना और सूगैली थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम।चोरों ने दोनों थाना क्षेत्र से आभूषण दुकान से लगभग 70 लाख के आभूषण चोरी कर हुए फरार ।सूचना पर पुलिस पहुच जांच में जुटी ।आभूषण दुकान में चोरी करते चोरों की करतूत हुई कैद ।पुलिस सीसीटीवी से चोरों की पहचान में जुटी ।घटना नगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित हाफिज जेवलर्स व सूगैली थान क्षेत्र श्री ओम जेवलर्स की बतायी जा रही है ।
मोतिहारी में चोरों के आतंक से स्वर्ण व्यवसायी परेशान ।चोरों ने नगर गुरुवार की रात्रि नगर थाना व सूगैली थाना क्षेत्र में दो आभूषण दुकान को बनाया निशाना ।चोरों ने पुलिस गश्ती को चुनौती देते हुए शहर के मुख्य बाजार में हाफिज जेवलर्स का पीछे से शटर काटकर चोरी की घटना को दिया अंजाम।स्वर्ण व्यवसायी के अनुसार चोरों द्वारा लगभग 30 चांदी व 250 ग्राम सोना चोरी होने की बात बतायी जा रही है ।वही सुगौली थाना क्षेत्र के ओम जेवलर्स में भी चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम।सूचना के अनुसार लगभग 20 लाख के आभूषण चोरी की बात बताई जा रही है।चोरों के करतूत सीसीटीवी में कैद हुआ है ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर करवाई में जुट गई है।
बाइट :——- अशोक कुमार,आभूषण दुकान मालिक।




