अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा परिसर चलो अभियान के तहत निकाली गई विवेकानंद संदेश यात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज परिसर चलो अभियान के तहत शहर में विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली गई यह यात्रा यूनिवर्सिटी कैंपस से होते हुए लाजपत पार्क मैदान में समाप्त हुआ, इस विवेकानंद संदेश यात्रा में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय परिसर में आने और आज की शिक्षा जगत को दुरुस्त करने में भरपूर योगदान देने की अपील करते दिखे ,वही कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर इकाई के कई पदाधिकारी व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ,आज परिसर चलो अभियान का शुभारंभ तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ कर दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment