यूपी के वृंदावन और मध्यप्रदेश के दो रामभक्त सायकिल से भारत यात्रा पर निकले!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तरह-तरह के राम भक्त देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही यूपी के वृंदावन और मध्यप्रदेश के दो भक्त भारत यात्रा पर निकले है जो विभिन्न राज्यो का साइकिल से दौरा करते हुए जहानाबाद पहुंचे। जो पूरे देश का भ्रमण करते हुए 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का संकल्प लिया है। एक भक्त यूपी के वृंदावन के रहने वाला शिवम कुमार है तो दूसरा मध्यप्रदेश के रितेश राठौर बताये जाते है। शिवम कुमार राजस्थान, गुजरात,एमपी, कर्नाटक,केरल,तेलंगाना,छत्तीसगढ़ आदि राज्यो का भ्रमण करते हुए बिहार में प्रवेश करते हुए जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने बताया कि बिहार के रास्ते बनारस जाएंगे और 22 तारीख को आयोजित होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है कि भारत को नशा मुक्त भारत बनाना है।आज के नौजवान को नशा की लत लगती जा रही है, जिसके कारण हमारे नौजवान रोग से ग्रसित हो रहे हैं। इसीलिए हम भारत यात्रा कर नौजवानों को संदेश देना चाहते हैं कि भारत को नशा से मुक्त बनाया जाए। और लोगों को भी नशा मुक्त होने का संदेश दें रहे हैं। वही दूसरा युवक रितेश राठौर ने बताया कि हम चार धाम यात्रा प्रारंभ किए हैं। जो मध्यप्रदेश चलकर यह यात्रा शुरू किये है। उन्होंने कहा कि उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों का भ्रमण करते हुए बिहार में प्रवेश किया हूं। इसके बाद बनारस होते हुए 22 तारीख को अयोध्या रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है कि हिंदुओं को जगाना है। हिंदू जाति में बंटकर कमजोर हो रहे हैं। इसीलिए लोगों से आग्रह करना है कि जाति का भेदभाव नहीं करें, हम लोग सभी एक जाति हिंदू हैं और सभी हिंदू अपने हिंदू भाइयों को सपोर्ट करें। इसी के उद्देश्य से हम यह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग दोनों युवक विभिन्न समय से यात्रा शुरू किया। लेकिन दोनों को मिलना झारखंड राज्य के देवघर में हुआ। जब हम लोग मिले तो दोनों एक ही उद्देश्य से यात्रा कर रहे थे। इसीलिए अब एक साथ हम लोग देवघर से यात्रा कर रहे है और आगे भी यात्रा जारी रहेगा।
Byte – शिवम कुमार
रितेश राठौर

Join us on:

Leave a Comment