रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जहानाबाद वन विभाग द्वारा आरा मशीन के खिलाफ चलाया गया छापामारी अभियान रेंजर ऑफिसर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि धनगावा एवं जाफरगंज में अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन हो रहा है, इन लोगों को एक महीना पहले नोटिस देकर आरा मशीन को बंद करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी जाफरगंज निवासी कलम आलम एवं धनगावा गांव निवासी भूषण मिस्त्री द्वारा अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन कर रहा था। जिसे छापामारी कर सारा सामान जप्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ नियम अनुसार करवाई किया जाएगा लेकिन जैसे ही छापामारी करने वन विभाग के पदाधिकारी पहुंचे आरा मशीन संचालक फरार हो गया सारा सामान जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई से से आरा मशीन संचालक में हड़कंप मच गया उन्होंने कहा कि जो लोग भी अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन कर रहे हैं उनके खिलाफ लगातार छापामारी किया जाएगा जिले में बड़ी संख्या में बिना लाइसेंस के ही आरा मशीन का संचालन हो रहा है ।




