प्लाई बोर्ड की आड़ में छुपाकर लाई जा रही एक ट्रक शराब जब्त, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरली टोल गांव अस्थित टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर गहन वाहन चेकिंग कर मध्य निषेध इकाई पटना के द्वारा अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है । वही मौके पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग पटना इकाई को गुप्त सूचना मिली थी की एन एच 28 के रास्ते से अवैध विदेशी शराब लदी ट्रक जा रही है । गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग पटना इकाई की पुलिस मुरली टोल प्लाजा पर पहुंचकर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए प्लाई लकड़ी लेकर असम से मुजफ्फरपुर जा रहे गाङी नम्बर MH 18 BG 9861 प्लाई लकड़ी लदी ट्रक को संदेह के आधार पर जप्त किया गया । उक्त ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर प्लाई लकड़ी के बीच में हिमाचल प्रदेश राज्य निर्मित मैकडवैल नम्बर वन 750 ml का 122 कार्टून ,375 ml का 250 कार्टून ,180 ml का 56 कार्टून , इंपीरियल ब्लू 750 ml का 164 कार्टून , 375 ml का 124 कार्टून ,180ml का 119 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है । कुल 835 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है । वही मौके पर ट्रक चालक उत्तर प्रदेश राज्य के बहराईच जिला के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के नींगो गांव निवासी राधेश्याम श्रीवास्तव के पुत्र नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार वाहन चालक पूछताछ की जा रही है । उन्होंने बताया कि पूछताछ के उपरांत वाहन चालक को मध् निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत प्राथमिक की दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेजा जाएगा ।

Join us on:

Leave a Comment