नशे की हालत में पहुँचे हेडमास्टर साहब का विभागीय कर्मियों से हाथपाई!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब पीकर थंब इंप्रेशन दिलाने पहुंचा स्कूल के हेडमास्टर.. शिक्षा विभाग के कार्यालय में किया हंगामा.. कर्मियों से की हाथपाई..मौके पर मचा रहा हड़कंप..पुलिस ने हेडमास्टर को किया गिरफ्तार..2005 के नियोजित शिक्षक जितेंद्र राय हैं हेडमास्टर

मुजफ्फरपुर के शिक्षा भवन स्थित जांच कैंप में शराब पीकर थंब इंप्रेशन दिलाने पहुंचे हेड मास्टर को मिठनपुरा थाने के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कैंप में शराब पीकर हेड मास्टर के पहुंचने पर हड़कंप मचा रहा।एक घंटे तक जांच रुकी रही।शराब के नशे में धुत हेड मास्टर ना नाम बता पा रहा था और ना ही हस्ताक्षर कर रहा था ।हंगामे और कर्मियों के साथ हाथापाई के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी खुद खींचकर हेड मास्टर को बाहर लेकर गए। जिला शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि बांद्रा के लोहरखा प्राथमिक स्कूल के शिक्षक जितेंद्र राय वर्तमान में वहां पर हेडमास्टर है ।इस स्कूल में बीपीएससी से नियुक्त दो शिक्षकों का थंब इंप्रेशन दिलाने पहुंचे थे हेडमास्टर पूरी तरह से नशे में धुत थे ।कर्मियों को रोकने पर हेड मास्टर कर्मियों से भी उलझ गए हाथापाई तक करने लगे। इसे लेकर पुलिस को सूचना दिया।पुलिस ने हेडमास्टर को ग्रिफ्तार कर लिया।

बाइट:-अजय कुमार सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment