रिपोर्ट- अमित कुमार
बिहार के सभी जिलों से आये उप मुख्य पार्षद, उप मेयर और उप सभापति ने JDU प्रदेश कार्यालय का किया घेराव, जनप्रतिनिधियों ने CM नीतीश कुमार से मिलने की मांग की. लेकिन CM से नहीं हो सकी मुलाकात.
पटना। राजधानी पटना स्थित JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव आज बिहार के सभी जिलों से आए उप मुख्य पार्षद, उप मेयर और उप सभापति ने किया. अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों ने CM नीतीश से मिलने की मांग की. लेकिन cm से मुलाकात नहीं हो सकी.
प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों ने कहा की वर्ष 2007 बिहार नगर पालिका एक्ट के नियमावली में बदलाव किये जाने का आश्वाशन मिलाता रहा है लेकिन राज्य सरकार कोई काम इसको लेकर नहीं कर रही है.
उनका कहना है जनता ने चुन कर उन्हें भेजा है। लेकिन कोई पावर नहीं दिया गया है। सभी ताकत चेयरमैन के पास है। उप मुख्य पार्षदों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है।
बिहार नगर पालिका एक्ट में संशोधन कर उप मुख्य पार्षद को अधिकार दिया जाये। उनका कहना है कि जनता ने जब चुन कर भेजा है। इसके बावजूद कोई पावर ही नहीं है। इस पद के लिए चुनाव करवाना ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उप मुख्य पार्षद, उप मेयर और उप सभापतियों की मांगों को नहीं सुनती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन होगा।
बाईट– शंकर यादव, प्रदर्शनकारी
बाईट– निशा कुमारी, प्रदर्शनकारी