विदेश नीति पर ज्ञान न दें, मालदीव मुद्दे पर गिरिराज का खड़गे पर निशाना!

SHARE:

रिपोर्ट- अनमोल कुमार

मोदी की विदेश नीति नहीं समझ पाएंगे, क्योंकि आपके चश्मे का लेंस ठीक नहीं है

पटना : मालदीव बनाम लक्षद्वीप मामले में अब केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि खड़गे साहब अगर आपको विदेश नीति समझ नहीं आती तो आप कनाडा के जस्टिन ट्रूडो से बात कर लीजिए।

बता दें कि मालदीव विवाद पर खड़गे ने कहा था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी सब कुछ व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं। खड़गे ने यह भी कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मधुर होने चाहिए। हमें समय के मुताबिक ही काम करना होगा, क्योंकि हम पड़ोसियों को नहीं बदल सकते हैं। उनके इस बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि मोदी की विदेश नीति आपको समझ में नहीं आएगी, क्योंकि आपके चश्मे का लेंस ठीक नहीं है। आज दुनिया के समृद्ध देश भारत के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। अब तो चीन भी तारीफ करने लगा है, इसलिए खड़गे साहब विदेश नीति पर ज्ञान न दें तो बेहतर है।
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि खड़गे साहब, अगर आपको मोदी की विदेश नीति को समझना है तो आप रूस और यूक्रेन का युद्ध देख सकते हैं। जिस दौरान दोनों देशों में भीषण युद्ध चल रहा था, उसी समय 50 हजार भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए सीज फायर किया गया। ये सब मोदी की विदेश नीति की वजह से ही हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें