नीतीश के शासन काल में सड़कों का बिछ रहा है जाल: मंत्री!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार!

नालंदा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राजगीर विधानसभा क्षेत्र के कुल 9 गांवों में 55 लाख की लागत से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार व नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में सड़कों का जाल बिछ रहा है। 2021 को जिले के सभी मुख्य सड़कों को पक्की सड़क से जोड़ने की हमारी कोशिश है। वहीं उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा बिहार यात्रा को लेकर कहा कि स्वाभाविक है जब कोई भी नेता समाज के बीच जाकर अपना संवाद देते हैं बिहार सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करते हैं। जो काम बिहार के सरकार ने पिछले कार्य काल से लेकर वर्तमान कार्यकर्ता किया है उसके बारे में जब लोगों को बताया जाता है तो निश्चित रूप में एक नयापनआता है और जो सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है उसकी जानकारी भी समय-समय पर बिहार की जनता को यात्रा के दौरान मिलती रहती है।मैं समझता हूं कि हर नेता को किसी यात्रा के दौरान लोगों के बीच में जाना चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment