नालंदा से ऋषिकेश

पिछले कई दिनों से शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को नालंदा पुलिस ने चोरी के 10 लाख के जेवरात ,दो लोडेड कट्टा गांजा और लूट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है । सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था । बदमाश अधिकतर बंद घरों को टारगेट कर घर में रखें ज्वेलरी ,नगदी समेत अन्य सामानों की चोरी कर लिया करते थे । कई इलाकों में चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद टीम का गठन किया गया और टीम द्वारा पूर्व से वांछित अपराधियों पर नजर रखते हुए सोहसराय थाना इलाके के खाससगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद आमिर उर्फ बोतला, नूरसराय थाना इलाके के साहसराय निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ आफताब और नगर थाना क्षेत्र के महल पर निवासी सैफू उर्फ लालू के घर छापेमारी की गई जहां से चोरी और लूट के कई सामान और दो लोडेड कट्टा बरामद हुआ । बरामद किए गए जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है । इस तीनों बदमाश के ऊपर पूर्व से कई थानों में हत्या, लूट और चोरी के कई घटनाओं में शामिल होने का इतिहास पता चला है तीनों कई बार जेल भी जा चुका है । तीनों बदमाश की गिरफ्तारी से पुलिस कुछ दिनों तक चैन की सांस ले सकेगी ।




