रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिले के युवा जदयू अध्यक्ष बनने के बाद शैलेंद्र महतो को बधाई देने पहुंचे आलसी प्रखंड के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता
एंकर –जमुई जिले का जदयू अध्यक्ष बनने के बाद आज कुशवाहा कल्याण समिति की ओर से जमुई जदयू के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो जी को शाल एवं फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। मौके पर हलसी प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह कुशवाहा कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी जी के नेतृत्व में कुशवाहा बन्धुओं ने जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो जी को सम्मानित किया गया। राजीव रंजन ने कहा कि आपको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के साथ साथ सभी समाज के लोगों को भी आप पर भरोसा है कि आप सभी को साथ लेकर चलने में सक्षम है।आपके नेतृत्व में सभी लोगों को सम्मान मिला और मिलता रहेगा। जिससे कि पार्टी के साथ साथ समाज को आगे बढ़ाने में आपकी भूमिका अहम होगी। शैलेन्द्र महतो ने कहा कि मैं हमेशा सबों को सहयोग किया हूं और आगे भी करता रहूंगा। सभी तबके के लोगों का मैं सम्मान करता हूं। समाज हीत और पार्टी हीत के लिए सबका साथ और सबका विकास पर काम करने की जरूरत है। मौके पर रामगढ़ जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो लक्षमण महतो मसुदन महतो दरखा पंचायत के पूर्व मुखिया दानी महतो सचिव रामानंद महतो प्रोफेसर जय प्रकाश प्रसाद बैजनाथ महतो भोला महतो मकेश्वर महतो रामचन्द्र महतो उपस्थित थे।
वाइट -जदयू जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो




