रिपोर्ट-प्रशांत/नेहा
बेगुसराय:- बिहार के पटना ए.एन. कॉलेज में पढ़ने वाला बेगूसराय जिला के बखरी प्रखण्ड के छात्र कवि कुमार की कुचलकर हत्या के मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं ने डीजीपी के नाम पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने इस मामले में प्रशासनिक शिथिलता के प्रति आक्रोश प्रकट किया है। डीजीपी को दिए ज्ञापन में मामले की उच्च स्तरीय जांच, फरार आरोपियों की अति शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। नगर मंत्री अनुभव आनंद ने कहा कि कवि कुमार बखरी का होनहार छात्र था। जिसका सपना पटना में पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का था। आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए परिवार ने ए.एन. कॉलेज में नामांकन करवाया। जहां वह करीब छह महीने से रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीते 28 दिसंबर को वह सेमेस्टर की परीक्षा देकर अपने साथियों के साथ साइंस ब्लॉक के पास बैठा हुआ था। तभी शराब के नशे में धुत काले रंग की स्कार्पियो में सवार कुछ बदमाश कॉलेज कैंपस में पहुंचे जहां अपराधियों ने दो छात्रों को निर्ममतापूर्वक कुचल दिया।छात्र कवि की बाद में मौत हो गई।इस घटना ने पीड़ित परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिवार न्याय के लिए डर-डर की ठोकरे खा रहा है। जबकि पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठी है।वही कॉलेज प्रशासन भी उदासीन होकर मामले की लीपापोती में लगी है।अभाविप ने कॉलेज कैंपस में हुई इस घटना की भर्त्सना करते हुए फरार अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग व आंदोलन की चेतावनी दी है।




