रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
: बढ़ते ठंड के प्रकोप के साथ साथ मुजफ्फरपुर में चोरों का तांडव भी बढ़ रहा है – ताजा मामला मुशहरी थाना क्षेत्र का है जहा एक ज्वेलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना – लाखो की ज्वेलरी लेकर हुआ फरार- मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के मनिका चौक के मनोकामना ज्वेलर्स नामक दुकान का बताया जा रहा है, जहा चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी फुटेज का डिस्क भी ले भागा.
जानकारी के अनुसार सुबह सुबह स्थानीय लोगों के दुकानदार को सूचना दी गई की दुकान का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद से दुकानदार पहुंचे तो उनके होश उड़ गए चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दुकान से लगभग 8से 10लाख रुपए का ज्वेलरी समेत दुकान में रखें नगद चोरी कर फरार हो गए हैं. वही जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मुसहरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हालाकि चोरी कितने की हुई है इसका आंकलन किया जा रहा है.




