रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
-लूटी गई टैब व अन्य सामान बरामद
–22 दिसंबर को दो अपराधियों के द्वारा लूटा गया था करीब 70 हज़ार रुपया, की गई थी गोलीबारी
एंकर –जमुई: 22 दिसंबर को सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव के पास बंधन फाइनेंस कंपनी के कर्मी से करीब 70,000 रुपया नगद समेत अन्य सामानों की लूट और गोलीबारी मामले में पुलिस ने एक लुटेरा को गिरफ्तार कर लिया है।लुटेरा के पास से लूटी गई टैब और एक मारफो स्कैनर बरामद किया गया है। गिरफ्तार लुटेरा की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के रानहन गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ ठाकुर के पुत्र राकी ठाकुर के रूप में हुई है। उक्त जानकारी शुक्रवार की दोपहर बाद कार्यालय कक्ष में जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी है।
उन्होंने बताया कि बंधन फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट और गोलीबारी करने मामले में 22 दिसंबर को सिकंदरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।उसके बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर जमुई उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें सिकंदरा अंचल निरीक्षक श्रीकांत कुमार, सिकंदरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार,एसआई मुकेश कुमार, मकसूद खान, जयप्रकाश तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के अलावा डीआईयू की टीम को शामिल किया गया ।उसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत मामले का उद्बोधन कर मोबाइल लोकेशन के तहत मामले का पर्दाफाश किया गया।साथ ही एक अपराधी रॉकी ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।रॉकी ठाकुर के पास से लूट किया गया टैब सहित अन्य सामानों को भी बरामद किया गया है। इस घटना में दूसरे अपराध कर्मी तन्नू यादव को जेल भेजा जा चुका है।
बाइट:जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन




