फिल्म खौफ में दिखेगी भागलपुर की महालया बोध, टीज़र हुआ रिलीज़

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

अदहन क्रिएशन की मनोज कृष्णा निर्देशित हिन्दी फिल्म खौफ का टीजर रिलीज हो गया है, अब नये साल में दर्शकों के लिए फिल्म खौफ तैयार है. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें भागलपुर तिलकामांझी की बाल कलाकार महालया बोध मुख्य किरदार में दिखेगी,स्वभाव से बेहद चंचल महालया ने बताया कि उसे शूटिंग करते वक्त कभी भी डर नहीं लगा.वहीँ निर्देशक मनोज कृष्ण ने बताया कि इसी चंचल स्वभाव के कारण महालया के अभिनय को जांच-परख कर मुख्य किरदार निभाने का अवसर दिया. ओटीटी प्लेटफार्म के लिये फिल्म खौफ बनकर तैयार है. हालाँकि अभी टाइम स्लॉट को लेकर यह कहना मुश्किल है कि ये किस प्लेटफार्म पर आयेगी. बिना किसी भी प्रोफेशनल ट्रेनिंग के महालया ने जिस तरह के डरने वाले शॉट दिये है, वो लाजवाब है.साथ ही उसके कई फिल्म आने वाले हैं, जिसमे एक फिल्म मशहूर कॉमेडियन अभिनेता संजय मिश्रा के साथ भी जल्द आ रही है जिसकी शूटिंग कुछ हो चुकी है और कुछ अगले महीने होने वाली है।

वहीँ फ़िल्म खौफ में समाज में बच्चों के साथ जिस तरह की दरिदगी और शर्मनाक हरकतें हो रही हैं और इन सब का असर बच्चों के बचपन को किस बेरहमी से कुचल रहा है वही दिखाने और बताने की कोशिश की गयी. फ़िल्म निर्देशक मनोज कृष्णा ने जोर देते हुए कहा कि इस फिल्म खौफ में समाज में बाल शोषण के सच को सामने लाने की कोशिश की गई है। आईये देखें फिल्म खौफ का टीजर और महाल्या क्या बता रही है फिल्म खौफ के बारे में……

Join us on:

Leave a Comment