जमीन विवाद में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है, एक महिला को जमीनी विवाद में पीट-पीट कर मौत का घाट उतार दिया है, वहीं पांच लोगों को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। दरअसल बेगूसराय में बीते रात जमीन में विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज सदर अस्पताल बेगुसराय में चल रहा है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गाछी टोला उत्तरी की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी हर्षद आलम की 25 वर्षीय पत्नी शाहीन परवीन के रूप में की गई है। जबकि घटना में मोहम्मद केसर, मोहम्मद केसर की पत्नी अमीषा खातून, रेहान, अफसाना एवं फरजाना घायल हो गए हैं। घायल मोहम्मद केसर ने बताया कि पौने दो कट्ठा जमीन को लेकर पड़ोसी मोहम्मद इम्तियाज से जमीनी विवाद चल रहा है, मामला कोर्ट में है। इसी बीच रात में जब मेरा बच्चा पेशाब करने के लिए निकला तो उन लोगों ने पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। हम लोग छुड़ाने पहुंचे तो विपक्षियों के झुंड ने चाकू एवं लाठी डंडा से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को लेकर अस्पताल आ रहे थे इसी दौरान रास्ते में हीइसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दिया। लेकिन फोन उठाने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची और रांग नंबर कहकर रात में फोन कई बार काट दिया है।

Join us on:

Leave a Comment