रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगूसराय जिला के बरौनी औद्योगिक क्षेत्र देवना में पुलिस ने एक सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव मिलने इलाके में सनसनी फाइल गई है। पूरे घटना को पुलिस जांच कर छानबीन के साथ मृतक के पहचान की कोशिश कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर जब गेंहू फैक्ट्री के मालिक पहुंचे तो काफी तेज बदबू आ रही थी। गोदाम में नजदीक जाकर देखने पर किसी पुरुष का शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना रिफाइनरी सहायक थाना के पुलिस को दी गई।रिफाइनरी सहायक थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर औद्योगिक क्षेत्र देवना स्थित एक फैक्ट्री के गोदाम से सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। कपड़ा से देखकर लगता है कि किसी पुरुष का शव है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन की जा रही है।




