रिपोर्ट – अमित कुमार
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का कल जन्मदिन है, ऐसे में जन्मदिन से पहले पटना में अलग अलग चौक चौराहों पर पोस्टर लगा कर सुशील मोदी को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है लेकिन एक पोस्टर ऐसा भी है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर एक पोस्टर लगा कर सुशील मोदी को जन्मदिन की बधाई दी गई है ,इस पोस्टर में सुशील मोदी को बिहार बीजेपी का संकट मोचक बताया गया है, पोस्टर पर हनुमान जी और सुशील मोदी की बड़ी सी तस्वीर है, पोस्टर सुशील मोदी फैंस एसोसिएशन बिहार की ओर से लगाया गया है ।




