जहानाबाद- जमीन विवाद में हिंसक झड़प 5 लोग बुरी तरह जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

जहानाबाद में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में एक पक्ष के महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल महिला ने बताया कि सोमवार की रात वह सपरिवार अपने घर मे सो रहे थे। तभी उनके ही गोतिया का एक युवक गलत नीयत से घर में घुस गया। जब घर वालों ने इसका विरोध किया तो मौके से भाग गया। सुबह होने पर इस बात की सूचना गांव वालों को दिया। जिससे नाराज गोतिया ने गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज का विरोध किया तभी उन लोगों ने अचानक लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें एक पक्ष से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में गीता देवी, वीरेंद्र प्रसाद, नीतीश कुमार, भीम कुमार समेत पांच लोग शामिल है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इधर घटना की सूचना स्थानीये थाने के पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन करने में जुटी है।
Byte – गीता देवी,घायल महिला

Join us on:

Leave a Comment