पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद – अज्ञात वाहन की चपेट में
आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना घोषी थाना क्षेत्र के बंसी विगहा धामापुर मुख्य मार्ग के नौसहारा पुल के पास की है। मृतक की पहचान गया जिले के परैया गांव निवासी रविदास (30) के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने बाइक से ससुराल सैदाबाद जा रहा था। जैसे ही वह नौसहारा पुल के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और फरार हो गया। वही बाइक सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। वही हादसे में मौत की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घोसी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस अपने अस्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना का कारण क्या है। कुछ लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार
से वाहन चलाने के कारण वह सड़क के किनारे गिर गया जिससे उसकी मौत हुई है। वही आसपास लोगों का कहना है कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से इसकी मौत हुई है। सभी पहलू पर पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।
बाईट परिजन




