रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बाबा गरीबनाथ मंदिर में चेन उड़ाने वालीं महिलाएं धराईं
बिहार के मुजफ्फरपुर में नववर्ष के पर बाबा गरीबनाथ के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ में बड़ी संख्या में • महिला चेन स्नैचर भी घुस गई। इस दौरान एक महिला का चेन खींचने के बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तीन महिलाओं को पकड़ा। उनके पास से चोरी की चेन बरामद की गई। तीनों से पूछताछ और निशानदेही पर सात अन्य महिलाएं भी पकड़ी गई। सभी को नगर थाने पर लाकर देर शाम तक पूछताछ चल रही थी।
महिलाओं ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद की मूल निवासी हैं। गोरखपुर जंक्शन के पास सभी का डेरा (तंबू) है। 31 जनवरी की शाम को सभी गोरखपुर से ट्रेन पकड़कर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंच गई। सुबह मंदिर के पास भीड़ उमड़ने पर श्रद्धालुओं के बीच में खड़ी हो गई। मौका पाकर चेन खींचने की जुगत में थी। इसी बीच एक 20 वर्षीय महिला ने चेन खींची और उसे पीछे खड़ी गिरोह की दूसरी महिला को थमा दिया। उसने तीसरी महिला को दे दिया। चेन छिनतई के बाद गोला रोड की महिला ने शोर मचाया, तब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके पीछे लाइन में लगी महिला को पकड़ा। उससे पूछताछ हुई तो उसने पीछे वाली गिरोह की दूसरी व तीसरी महिला की निशानदेही की। तीनों की तलाशी में चेन मिल गई। इसके बाद तीनों से पूछताछ कर भीड़ में खड़ी सात अन्य महिलाओं को पकड़ा गया।

महिला चेन स्नैचर ने थाने पर पूछताछ में स्वीकार किया है कि बाबा गरीबनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। इसलिए गोरखपुर से महिला चेन स्नैचर गिरोह की महिलाएं यहां पहुंचतीं हैं। नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि चेन मिल जाने के कारण गोला रोड की महिला श्रद्धालु ने एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
बाइट:-




