रिपोर्ट- सुमित कुमार
-33 वर्षीय युबक ने अपने घर के छत पर खुद को सर में गोली मार की आत्महत्या। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफसिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची घटना स्थल पर एक देशी कट्टा किया बरामद, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुंगेर सदर अस्तपताल।
दरअसल मामला है की मुफसिल थाना क्षेत्र के मय पंचयात पीर पहाड़ तोफिर गांव निवासी रामेश्वर यादव का 33 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार उर्फ़ अजय यादव ने अपने घर के छत पर जाकर खुद को सर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वही आस -पास के लोग और परिजन कुछ समझते युबक की मौत हो चुकी थी। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफसिल थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ मोके पर पहुंचे।जंहा मृतक युवक के पास पड़ी एक देशी कट्टा को बरामद किया और शव का अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया।बताया जाता है की मृतक अजय यादव प्राइवेट ड्राइवर था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक युबक की माँ शांति देवी ने बताया की एक जनवरी को देर रात गांव से घूम कर अजय यादव घर गुस्से में आया। घर आकर कहा की गांव के कुछ युबक मजाक कर रहे है तुम तलाक दो जिसके बाद उसने कहा की हम आज तलाक दे देंगे ,जिसके बाद बड़े भाई अभय कुमार जो गया में बिहार पुलिस का जवान है उसे फोन कर कहा भैया में आज तलाक दे दूंगा जिसके बाद छत पर जाकर खुद देशी कट्टा हथियार से सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शांति देवी ने बताया की दियारा में एक खेती की जमीन है जिसे बटाईदार कई वर्षो से कर रहे है। वही गांव के लोग मेरे बेटे को कहते थे की दम है तो खेती करो नहीं तो तलाक दे दो। इसी बात को लेकर बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वही मृतक की पत्नी प्रीती देवी का रो रो बुरा हाल है। वही मृतक को एक बेटा अनुराग और दुसरा मनीष है।
वही थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया की एक जनवरी की देर रात जानाकरी मिली पीर पहाड़ तोफिर गांव में एक व्यक्ति ने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद हमलोग गांव पहुंचे और परिजनों से पूछ ताछ की। उन्होंने कहा की घटना स्थल पर एक देशी कट्टा को बरामद किया गया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा की घटना स्थल पर फोरसेंसिक टीम को बुलाया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा मामले की अग्रिम कार्यवाई की जा रही है .




