औरंगाबाद- खराब मौसम के बावजूद लोगों में खूब की मस्ती!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

जैसे ही नए वर्ष ने दस्तक दी वैसे ही औरंगाबाद में नए साल का जश्न मनाने की होड़ लग गई। सुबह से मौसम खराब जरूर था लेकिन जैसे ही दोपहर बाद सूर्य ने जैसे ही अपनी रौशनी बिखेरी नववर्ष मनाने को लेकर शहर के पार्कों में भिड़ उमड़ पड़ी।सबसे अधिक भीड़ शहर के दानी बिगहा स्थित सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में युवाओं,महिलाओं एवं बच्चों का हुजुम उमड़ पड़ा।सभी पार्क में मस्ती करते नजर आए।बच्चों ने पार्क में लगाए गए झूलों एवं स्लाइडिंग सीढ़ी पर तो युवा एवं महिलाओं द्वारा पार्क में बनाए गए एक से बढ़कर एक स्क्रैप स्कल्पचर के सामने सेल्फी लेते नजर आए। वही पार्क के बाहर छोटे-छोटे बच्चों के लिए कई तरह की खिलौने का दुकान लगी है तथा खाने-पीने की समान बिक रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें