महावीर मंदिर पटना में लगा रहा श्रद्धालुओं का ताँता!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

पटना

पटना के लोग नए साल की शुरुआत भगवान के पूजा अर्चना के साथ कर रहे है, सुबह से ही पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ देखी जा रही है, मंदिर परिसर में तो भक्तो की भीर है ही मंदिर के बाहर भी भक्त कतार में लग कर बारी का इंतजार कर रहे है। लोगो ने कहा की नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ कर रहे है अच्छा लग रहा है। भक्तो की भीर को देखते हुए महावीर मंदिर की ओर से भी तमाम व्यवस्थाएं की गई है,20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया गया है इसके लिए दस काउंटर बनाए गए है, वही अयोध्या से 6 पुजारी महावीर मन्दिर पे पूजा कराने पहुंचे है, महावीर मन्दिर के उत्तर स्थित प्रवेश द्वार से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पंक्तियों से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। पहली जनवरी को अंग्रेजी नववर्ष का पहला दिन होने के कारण बड़ी संख्या में भक्त महावीर मन्दिर में अपने आराध्य का दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं इसको देखते हुए अयोध्या से 6 पुजारी विशेष रूप से बुलाए गए हैं, भक्तों को शीघ्र दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए महावीर मन्दिर के गर्भगृह में पर्याप्त संख्या में पुजारी मौजूद है। भीड़ प्रबंधन के लिए जिला पुलिस बल के 120 जवान तैनात किए गये हैं, विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गये हैं, इसके अतिरिक्त महावीर मन्दिर की ओर से 100 निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गये हैं इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

Wt

Join us on:

Leave a Comment