सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े दो लाख की लूट, मचा हड़कम्प!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा नगर के भीड़भाड़ वाले स्टेट बैंक कृषि शाखा के निकट शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने गोविंदपुर के बकसोती के सीएसपी संचालक अतुल कुमार से 2 लाख 2 हजार रुपये अपराधी छीन कर चलते बने ।लाख चिल्लाने के बावजूद किसी ने उनकी मदद नहीं की । पीड़ित युवक अतुल ने बताया कि वह नवादा के भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा से रुपए निकालकर गोविंदपुर जाने की तैयारी में थे कि दो की संख्या में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उनका बैग छीन कर भाग निकला ।इस घटना को आसपास के कई लोगों ने भी देखा। बावजूद अपराधी आराम से रुपए लूट कर चलते बने ।पुलिस तंत्र विफलता के कारण नवादा जिले के लोग दहशत का जीवन जीने को मजबूर है।

Join us on:

Leave a Comment