नालंदा – जाप नेता राजू दानवीर ने किया गुरुकुल समाज कल्याण ट्रस्ट का उद्घाटन

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार

जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर के द्वारा आज नूरसराय डोईया में गुरुकुल समाज कल्याण ट्रस्ट का उद्घाटन किया गया। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की ओर से इस अवसर पर आयोजित शिक्षा सम्मान समारोह में राजू दानवीर शामिल हुए और उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा ने हमारे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब यह स्कूल ज्ञान की धरती नालंदा के गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होने वाली है। दानवीर ने गुरुकुल समाज कल्याण ट्रस्ट को इस अवसर पर 50,000 की सहायता राशि भी देने की घोषणा की। राजू दानवीर ने कहा कि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में ट्रस्ट के माध्यम से गरीब बच्चों की शिक्षा निःशुल्क होगी। इसके अलावा उन बच्चों के लिए अवसान और भोजन की व्यवस्था भी ट्रस्ट के द्वारा होगी। यानी नालंदा के बच्चों को इस स्कूल में शिक्षा दीक्षा लेना आसान होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान की धरती नालंदा के गरीब बच्चों के लिए यह स्कूल वरदान साबित होगा।उन्होंने कहा कि शिक्षा छात्रों को संस्कृति, भाषा, और परंपराओं के महत्व को समझाती है। इसके माध्यम से हमारे समृद्धि के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी होता है।

बाइट।राजू दानवीर जाप नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment