2023 में मध निषेध विभाग में शराब मामले में दर्ज किया 803 मामला

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। वर्ष 2023 में कैमूर जिले के मध निषेध विभाग ने 803 मामले दर्ज किए हैं। एक जनवरी 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक मध्य निषेध के तहत कैमूर जिले में 803 कांड दर्ज किया गया है। वही अब तक यानी 1 जनवरी से 29 दिसंबर तक 3176 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा 1 जनवरी से 29 दिसंबर तक मध निषेध के तहत कुल 132365 लीटर शराब बरामद किया गया है जिसमें 13450 लीटर देसी शराब और 11887 लीटर विदेशी शराब और 27 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है। इसके अलावा मध निषेध के तहत 2023 में अब तक 120149 लीटर शराब को नष्ट किया गया है। वही मध निषेध विभाग ने वर्ष 2023 में अब तक कल 387 वाहन को जप्त किया गया है। जिसमें 177 मोटरसाइकिल, 130 चार पहिया, 26 ट्रक, दो बस, 6 ट्रैक्टर, 18 तीन पहिया और 8 साइकिल शामिल है। इसकी जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने दी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें