Search
Close this search box.

वर्ष 2023 में अब तक कैमूर जिले में 4651 मामले हुए दर्ज, सबसे ज्यादा उत्पाद के मामले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। वर्ष 2023 में अब तक कैमूर जिले में कैमूर पुलिस द्वारा 4651 मामले दर्ज किए गए हैं। 4651 मामले में कई तरह के मामले हैं। इसकी जानकारी देते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 में कैमूर पुलिस ने 3395 मामले को दर्ज किया। वर्ष 2022 में कैमूर पुलिस ने 4230 मामले को दर्ज किया और वर्ष 2023 में अब तक कैमूर पुलिस द्वारा 4651 मामले दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2023 में अब तक जो 4651 मामले दर्ज किए गए हैं। उसमें हत्या मामले को लेकर 36 मामला दर्ज किया गया है। डकैती एक, लूट 18, गृहभेदन 79, अन्य चोरी 287, वाहन चोरी 210, साधारण दंगा 75, भीषण दंगा दो, साधारण अपहरण 217, फिरौती हेतु अपहरण जीरो, दहेज हत्या 18, दहेज अधिनियम 52, रंगदारी 8, बलात्कार 15, एससी एसटी मामला 141, उत्पाद अधिनियम के तहत 728 मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी ने बताया कि इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत 52 आर्म्स एक्ट के तहत 30 और विविध 2682 मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मिलाकर 2023 में अब तक 4651 मामले दर्ज किए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें