Search
Close this search box.

हत्या मामले में 52 और लूट मामले में 44 अपराधी कैमूर पुलिस के हत्थे चढ़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर पुलिस द्वारा 2023 में काफी सराहनीय काम किया है। कैमूर पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने को लेकर लगातार नई-नई योजना बनाया जा रहा है और उसे योजना के तहत कांड में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। जिसके तहत हत्या मामले में 52 अपराधियों को कैमूर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और लूट मामले में 44 अपराधियों को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य मामलों में भी कैमूर पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी देते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में कैमूर पुलिस द्वारा 39 हथियार, 42 गोली और पांच मैगजीन बरामद किया गया है। वही कैमूर पुलिस गांजा और हीरोइन मामले में 110 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में 53 प्राथमिक की दर्ज की गई और 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं कैमूर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एससी एसटी एक्ट मामले में कैमूर पुलिस द्वारा 164 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा लूट मामले में कैमूर पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें