Search
Close this search box.

न्यायालय से प्राप्त 306 कुर्की मामले में कैमूर पुलिस ने 230 मामले को किया निष्पादित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर पुलिस ने 2023 में बेहतर काम किया है अपने अलग-अलग कोषांग में कैमूर पुलिस द्वारा बेहतर काम करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत अभियोजन कोषांग अंतर्गत व्यवहार न्यायालय से प्राप्त संबंध वारंट कुर्की के मामले में भी कैमूर पुलिस ने जो काम किया है उसके तहत न्यायालय से प्राप्त 306 कुर्की मामले में कैमूर पुलिस ने 230 मामले को निष्पादित किया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि अभियोजन कोषांग के तहत व्यवहार न्यायालय से 4094 सम्मन प्राप्त हुआ था। जिसके तहत कैमूर पुलिस ने विभिन्न स्थानों के माध्यम से 3862 सम्मन का निष्पादन किया गया। वहीं न्यायालय से 9031 वारंट प्राप्त हुआ था। जिसके तहत कैमूर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 8349 वारंट के मामले को निष्पादित किया गया। वहीं न्यायालय से 306 कुर्की का मामला प्राप्त हुआ था। इसके तहत कैमूर पुलिस में विभिन्न स्थानों से 230 कुर्की के मामले को निष्पादित किया। शेष मामलों के निष्पादन के लिए कैमूर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें