डिवाइडर से टकराकर बाईक चालक की घटना स्थल पर हुई मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। दुर्गावती प्रखंड के कुल्हड़ियां मोड़ के पास एन एच दो पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर‌ ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सोनू गुप्ता उम्र 28 वर्ष पिता राजेश कुमार गुप्ता गांव महिसुआ थाना सकलडीहा जिला चंदौली अपनी बाइक‌ से शुक्रवार को रात्रि 8 बजे के आसपास अपने गांव से बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेंछा गांव अपने ससुराल‌ जा रहे थे कि उसकी बाइक तेज गति में होने के कारण रात्रि में ट्रकों के रोशनी के चलते डिवाइडर में जाकर टकरा गई जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आने जाने वाले यात्री वाहनों के द्वारा दुर्गावती पुलिस को सूचना दी गई ।सूचना पाकर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतक के पास पाए जाने वाले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का अपने पुत्र के शव को देखकर रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Join us on:

Leave a Comment