Search
Close this search box.

दो बहनों के बीच हो रहा था झगड़ा,बीच बचाव करने गई महिला को दोनों ने ईंट पत्थर से मार मार किया अधमरा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय में दो बहनों के बीच हो रहा है विवाद को सुलहनामा करने गई महिला को बेड़नी से पिटाई

बेगूसराय में दो बहनों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने में एक महिला को बुरी तरह से ईंट से मार कर अधमरा कर दिया गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या 25 लखमिनिया की है।
घायल महिला सच्चिदानंद साह की पत्नी लीला देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लीला देवी ने बताया कि वह बलिया बाजार में सब्जी बेचकर जीवन यापन करती है। रात में सब्जी बेचकर घर लौटी तो बगल में ही दो बहने सुजीता एवं संगीता पैसा के लिए झगड़ा कर रही थी। दोनों बहन में मारपीट होता देखकर वह बचाने गई तो उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। जिसमें एक ईंट सर में लगने से वह बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा बलिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने के कारण सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें