रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
चिंता:मुजफ्फरपुर में मिला कोरोना का पहला मरीज
मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना का पहला मरीज मिला है। मुरौल प्रखंड के साजिदपुर गांव के रहनेवाले मरीज की उम्र 60 वर्ष है। 27 दिसंबर को वह मुरौल सीएचसी में इलाज कराने पहुंचा तो उसकी कोरोना जांच की गई। 29 दिसंबर को आई आरटीसीपीसीआर रिपोर्ट से पता चला कि उसे कोरोना है। एसकेएमसीएच प्रबंधन का कहना है कि सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटना आईजीआईएमएस भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि कोरोना का कौन सा वेरिएंट है। देश में अभी जेएन. 1 वेरिएंट के मरीज मिल रहे हैं। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एके दास ने बताया कि एसकेएमसीएच में मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।




