रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद में बाइक सवार दारोगा की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ के पास की है. मृतक दारोगा की पहचान अरवल जिले के करपी थाना अंतर्गत बखोरी बिगहा गांव निवासी ललन सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे.
ठेला चालक ने दारोगा को अस्पताल पहुंचाया
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह घोसी मोड़ की ओर से बाइक पर सवार होकर जहानाबाद की ओर आ रहे थे. इसी दौरान हॉस्पिटल मोड़ के समीप वह अचानक बाइक खड़ी की और गिर गए. दारोगा को गिरते देख एक ठेला चालक ने आनन फानन में उसे ठेला पर लादकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि इस्लामपुर थाना से वह बाइक से अपने गांव बखोरी बिगहा जा रहे थे तभी हॉस्पिटल मोड़ के पास यह घटना घटी. वहीं, घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही एम्बुलेंस से शव को लेकर इस्लामपुर चले गए
डॉक्टर के अनुसार, जब ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता है. साथ ही शुगर लेवल अधिक हो जाता है. शारीरिक गतिविधियों में कमी होने की वजह भी से दिल का दौरा पड़ सकता है. डॉक्टर कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ जाए तो भी इसके चांस ज्यादा होते हैं. वहीं, अगर अक्सर तनाव में रहते हैं तो हार्ट अटैक आ सकता है।
बाईट प्रत्यक्षदर्शी




