बेगूसराय में बढ़ते अपराध के बीच खुद सड़क पर उतरे एसपी योगेंद्र कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत कुमार

बेगूसराय में अपराध नियंत्रण के लिए अब एसपी योगेंद्र कुमार खुद सड़क पर उतर आए हैं। एसपी योगेन्द्र कुमार ने पूरी टीम के साथ हर-हर महादेव चौक से लेकर से मुख्य बाजार होते हुए काली स्थान चौक तक वाहन चेकिंग किया। उन्होंने जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी को भी चेक किया। इस दौरान सभी छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की गई तथा जुर्माना भी वसूल किया गया। अचानक एसपी के सड़क पर उतरने से हड़कंप मच गया है। एसपी के साथ सदर डीएसपी अमित कुमार एवं थाना भी पूरी टीम थी। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि नया वर्ष आ रहा है। इस दौरान चौक-चौराहे पर वाहन चेकिंग लगातार किया जा रहा है। हर-हर महादेव चौक से सोनार पट्टी होते हुए काली स्थान तक सीसीटीवी अधिष्ठापन चेक किया। वाहन चेकिंग ट्रॉली कैसा काम कर रहा है, उसका भी जायजा ले रहे हैं।जहां कमियां दिख रही है, उसको लेकर अलर्ट कर रहे हैं, आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। आज पूरे जिले में स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। खासकर बाजार एरिया में महिलाएं और परिवार के लोग आते हैं। वहां शराब पीकर कोई नहीं घूमे, बगैर नंबर प्लेट के वाहन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जहां जिस चीज की आवश्यकता होगी, उसे पूरा किया जाएगा। वाहन चेकिंग के लिए सुबह से रात आठ बजे तक रात में 12 बजे से सुबह तक अलग-अलग व्यवस्था की गई। खासतौर का निर्देश दिया गया है की मार्केट एरिया में जहां महिलाओं और लड़कियों का मूवमेंट ज्यादा होता है, वहां विशेष नजर रखे। जो मोटरसाइकिल तेजी से चला रहा है, बगैर नंबर और हेलमेट के चला रहा है, उससे हैंडहेल्ड मशीन से जुर्माना किया जा रहा है। एसपी बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए बेगूसराय पुलिस एक्टिव मोड में है। नव वर्ष पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। गड़बड़ी करने वाले को छोड़ेंगे नहीं।

Join us on:

Leave a Comment