रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा!
बेगूसराय में बीए पास लड़की को पति अनपढ़ मिला तो पति को जहर खिलाकर हत्या कर दिया है। यह बात मैं नहीं मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि लड़का अनपढ़ था और लड़की बीए पास इसीलिए दोनों में विवाद चल रहा था जिसके कारण लड़की ने अपने पति को ही जहर दे कर हत्या कर दिया है। दरअसल बेगूसराय में ससुराल गाए एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। तो इस मामले में मृतक के परिजनों ने पत्नी और ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़का अनपढ़ था और लड़की बीए पास थी इस वजह से लड़की ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं थी इसी विवाद को लेकर जहर खिलाकर युवक की हत्या की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जागीर मुहल्ले की है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 3 भगतपुर गांव निवासी राम विलास सिंह के लगभग 30 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है पंकज कुमार की शादी 4 साल पहले जागीर मोहल्ला में हुई थी। आरोप है की शादी के बाद पंकज दूसरे राज्य में रहकर कमाकर अपनी पत्नी को 10 लाख रुपया अभी तक दे चुका था। इसके बावजूद पत्नी इसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। इसको लेकर महिला थाना में भी कई बार पंचायत किया गया इसके बावजूद लड़की रहने को तैयार नहीं थी। कल पंकज अपने ससुराल गया था जहां रात में उसे खाने में जहर दे दिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- मृतक के भाई




