रिपोर्ट – प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में 21 दिसंबर को स्वर्ण आभूषण दुकान में एक करोड़ लूट की वीडियो फुटेज सामने आया है। अपराधियों का पता बताने वाले को एक लाख रुपए का मिलेगा इनाम
बेगूसराय में 21 दिसंबर को स्वर्ण आभूषण की दुकान की एक करोड़ रुपए की सोने और चांदी की जेवरात की बड़ी लूट का वीडियो फुटेज सामने आया है। और लूटने वाले अपराधियों को पता बताने वाले व्यक्तियों को एक लाख का इनाम दिया जाएगा यह घोषणा बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने किया है। दरअसल बेगूसराय में स्वर्ण आभूषण दुकान में हथियार के बल पर एक करोड रुपए की जेवरात लूट मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुरी घटाना रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज रोड स्थित रत्न मंदिर दुकान की है। बताते चले की 21 दिसंबर को पांच अपराधियो ने हथियार के बल पर एक करोड़ की जेवरात लूट लिया था इस मामले का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज आप देख सकते हैं कि किस तरह पांच अपराधी हथियार के साथ दुकान में ग्राहक बनाकर पहुंचा और फिर लूटपाट की है इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि तीन टीम का गठन किया गया है जो दिल्ली समस्तीपुर के साथ कई इलाकों में छापेमारी कर रही है इस मामले में पटना एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है । एसपी ने सीसीटीवी फुटेज में के अपराधियो का फोटो जारी कर पहचान बताने वालों को पहले 50 हजार रूपया का इनाम देने की घोषणा की थी अब उसकी राशि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है जिसमें पहचान बताने वालों को 1 लाख तक इनाम की राशि दी जाएगी। घटना के 5 दिनों के बाद भी किसी भी अपराधियो की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे व्यवसाईयों में आक्रोश है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे पांच अपराधी में से तीन बदमाशों की पहचान करने का दावा एसपी योगेंद्र कुमार ने किया है।




