प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर। उनके जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि दी जाएगी बता दें कि अटल बिहारी वायपेयी की आज 99 वीं जयंती है। बीजेपी के देश भर के मुख्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सभा का आयोजन होना है । बताते चले कि बेगूसराय में भाजपा पार्टी कार्ययालय में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विराट व्यक्तित्व के विषय में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी महामानव थे,उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार धोती कुर्ता पहनकर विदेश मंत्री के रूप में पहुंचे शमां बांध दिया। जब भी मौका मिला हिंदी और राष्ट्र को बढ़ावा दिया। वह कवि हृदय के साथ-साथ अजेय राजनेता थे। जिनका कोई आलोचक नहीं था। यही अटल जी के संपूर्ण जीवन का सार है। अटल जी पूरी जिंदगी पार्टी और राष्ट्र के लिए समर्पित रहे।लेकिन राजनीतिक जीवन में सदा अजय रहे सुशासन देश दिवस के रूप में हम उनकी जन्म जयंती को मानते हैं अटल जी सुचिता के उपासक थे।
ई-गवर्नेंस के रूप में हमने उनके जन्म दिवस को स्वीकारा और पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में याद कर रहा है।
बाईट-गिरिराज सिंह केन्द्रीय मंत्री
फाइनल भी॰ओ॰-बताते चले कि अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया,तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया।उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।




