बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर बिहार सरकार पर गिरीराज सिंह का हमला!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बिहार के बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा बेगूसराय में लगातार अपराध की घटना घट रही है इसको लेकर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद बढ़ते अपराध को लेकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि रात में पटना में पुलिसकर्मी को गोली मारी गई तो सुबह में शेखपुरा में छात्र की हत्या हो गई। बेगूसराय में बीते दिनों शराब माफिया ने एसआई खामस चौधरी को कुचलकर मार डाला। जिस राज्य में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हो उस राज्य में जनता की सुरक्षा कौन करेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में लगातार हो रहे अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका जवाब देना चाहिए। बिहार में जंगलराज पार्ट-टू चल रहा है। यहां अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर खाजा, टके सेर भाजी वाली हालत है।
बाइट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment