रिपोर्ट – संतोष तिवारी
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पूर्व मंत्री व BJP के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा सहित सैकड़ों BJP कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें किया नमन,
मुजफ्फरपुर के स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 99वीं जयंती और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर अटल सभागार में पूर्व मंत्री व BJP नेता सुरेश शर्मा सहित सैकड़ों BJP कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर उनके विचारों से अभिभूत हुए … इस दौरान BJP के कई वरिष्ठ नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय जी के विचारों को रखा … इस मौके पर पूर्व मंत्री व BJP नेता सुरेश शर्मा ने कहा कि अटल जी के अधूरे सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी पूरा कर रहे है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचा रहे है और उनके लिये योजनाएं भी बना रहे है … इस इस दौरान श्री शर्मा ने नरेंद्र मोदी के कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये सोच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की थी जिसे नरेंद्र मोदी पूरा करने के लिये संकल्पित है … नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों पर जा रहा है जो अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आगे बढ़ा रहे है उन्होंने कहा कि अटल जी के विचारों और बताए रास्ते को आज देश के एक एक नागरिक को आत्मसात करने की जरूरत है…
बाइट :- सुरेश शर्मा पूर्व मंत्री व BJP नेता




