शहीद चंदन की पार्थिव शरीर की एक झलक पाने को पाने के लिए उमड़ी भीड़

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा

शहीद चंदन की पार्थिव शरीर की एक झलक पाने को पाने के लिए उमड़ी भीड़,करीब दो किलोमीटर की लंबी काफिला के साथ शहीद चंदन कुमार की पार्थिव शरीर पहुंची गांव। बिहार सरकार की किसी नुमाइंदे की किसी तरह की प्रतिक्रिया नही आने पर मलाल है शहीद की पिता को।
वियो/ जम्मू के राजौरी इलाके की पूंछ सेक्टर में लोहा लेते शहीद सेना की जवान चंदन की पार्थिव शरीर पहुंची गांव, उन शहीद की पार्थिव शरीर पाने के लिए काफी भीड़ उमड़ी है,करीब दो किलोमीटर लंबी काफिला से वंदे मातरम तथा भारत माता की जयकारी की नारे खूब गूंजे।बताते चले कि पिछले 21 तारीख को जम्मू की पूंछ सेक्टर में आंतकी से लोहा लेते देश की चार सपूत सेना की जवान शहीद हो गए थे। जिसमे नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने क्षेत्र के नारोमुरार गांव निवासी मोलेश्वर सिंह के सेना पुत्र चंदन ने अपनी शहादत दे दिया है। काफी हायतोबा बाद पिछले पांच दिन बाद शहीद चंदन की शव विशेष विमान से गया लाया गया है।उसके बाद सेना की वाहनों से शहीद की गांव लिए दोपहर बाद निकला था।नवादा जिले के सीमा में प्रवेश करते ही शहीद सेना की पार्थिव शरीर की एक झलक पाने के लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी है,जिस भी रास्ते से शव रखे वाहनों गुजरे भारत माता की खूब उदघोष हुआ है। जगह जगह वाहनों पर फूल बरसाए गए। वही शहीद चंदन की पिता तथा अन्य परिजनो की मलाल है कि बिहार सरकार की किसी नुमाइंदे ने आज तक किसी तरह की हालचाल तक लेना मुनासिब नहीं समझा है।किसी तरह की मुआवजे तो दूर,गांव में किसी नुमाइंदे आए तक नही है।जिस बेटे ने देश की रक्षा में अपनी कुर्बानी दिया है।

यह सच है जिस बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दे डाली,आतंकी से लोहा लेते अपनी कुर्बानी दे डाली,आज उसकी शहादत पर बिहार सरकार की पिछले पांच दिन बाद भी कुछ भी प्रतिक्रिया नही आना एक नाइंसाफी है।

Join us on:

Leave a Comment