रिपोर्ट-मनोज कुमार!
जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में शहीद राइफलमैन चंदन कुमार के परिजनों से मिलकर मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनुज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
शहीद चंदन कुमार के पिता से मिलकर बँधाया ढाढ़स, आर्थिक सहयोग के रूप में दिया एक लाख रुपये का चेक
नवादा के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के चेयरमैन डॉ. अनुज सिंह ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में शहीद हुए सेना के जवान राइफलमैन चंदन कुमार के परिजनों से मिलने वारिसलीगंज प्रखंड के नारोमुरार गाँव पहुंचे और शहीद को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुखद घड़ी में उनके पिता मौलेश्वर प्रसाद सिंह एवम परिजनों को धैर्य बँधाया और हिम्मत से काम लेने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने शहीद के परिजनों को 1 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता करते हुए निकट भविष्य में हर सम्भव सहयोग का वचन भी दिया। समाजसेवी डॉ. अनुज सिंह ने इस अवसर पर शहीद राइफलमैन चंदन कुमार के शौर्य एवं बलिदान पर को याद करते हुए कहा कि हम सभी भारतमाता के इस वीर सपूत की सर्वोच्च बलिदान को हार्दिक नमन करते हैं। इनकी मृत्य से जो गहरा आघात इनके माता-पिता एवं परिजनों को पहुंचा है, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। कहा जाता है कि वीर शहीदों की शहादत पर शोक नहीं गर्व किया जाता है, परन्तु परिजनों के हृदय के दुख को ऐसे सांत्वना के शब्दों से कम नहीं किया जा सकता है। मॉडर्न शैक्षणिक समूह शहीद के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करेगी। दु:ख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवान चंदन कुमार जी के परिजनों को एक लाख की आर्थिक सहायता करते हैं और भविष्य में भी उनको हर सम्भव सहायता का वचन देते हैं। इस दुखद घड़ी में नारोमुरार गांव में पहुँचकर ....... ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।




