जमुई -पाकिस्तान आतंकवादी संगठन से रुपये का लेनदेन करने वाले साइबर अपराधी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

–जमुई पाकिस्तान आतंकवादी संगठन से रुपये का लेनदेन करने वाले साइबर अपराधी गिरफ्तार, बिहार, झारखंड, बंगाल, महाराष्ट्र व हरियाणा के साइबर अपराध से जुड़ा है तार बिहार के कई जिलों के पुलिस के नजर पर था ये अपराधी

एंकर –जमुई पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन से साठ गांठ रखने तथा आतंकवादी संगठन से अवैध रुपये का लेन देन करने वाले व साइबर क्राइम के अंतर्राज्यीय सरगना को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस बहुत सख्ती से पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार साइबर सरगना की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मंगरार निवासी मोहन राम के पुत्र राजीव कुमार सिंह के रुप मे की गई। गिरफ्तार साइबर अपराधी के विरुद्ध लक्ष्मीपुर सहित बिहार के काई जिले के थानों मे साइबर अपराध के मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने सोमवार को पुलिस सभा कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधी कई सालों से साइबर अपराध के मामले में सम्मिलित है और पुलिस को काफी लंम्बे समय से तलाश थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में इसके विरुद्ध लक्ष्मीपुर थाना मे साइबर अपराध का एक मामला कांड संख्या 185/22 के तहत दर्ज किया गया था। उक्त मामले मे पुलिस ने पूर्व मे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि उक्त मामले का मुख्य आरोपी राजीव कुमार सिंह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बीते दिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजीव कुमार सिंह अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन व लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार अपराधी के मोबाइल से पुलिस ने पाकिस्तान के कई अलग-अलग बैंकों के चेकबूक, पाकिस्तान के बैंकों के विभिन्न खातों से रुपये के लेन देन का रिकार्ड व उसका स्क्रीन शार्ट पाया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से रुपए का लेन देन करता था। इसके अलावा बिहार सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखंड व हरियाणा के सैकडों लोगों के साथ भी साइबर फ्राड कर उसके खाते से मोटी रकम की निकासी की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों की पुलिस भी उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई बार जाल बिछा चुकी है। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने में असफल रही है। एसडीपीओ ने बताया कि उक्त अपराधी ने कई राज्यों में साइबर अपराध किया है। लेकिन पुलिस उक्त मामले मे अभीतक उसका उद्भेदन नही कर सकी है।

बाइट -जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन

Join us on:

Leave a Comment